बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर। सादुल्लानगर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 साल पुराने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ वर्ष 2000 से मामला लंबित था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैराज पुत्र अदालत और अरबान उर्फ अरमान पुत्र अदालत, निवासी देवरिया इनायत थाना सादुल्लानगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- धारा 401 के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक...