जौनपुर, जनवरी 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने 26 शीशी देशी शराब संग दो विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आदिनाथपुर गांव में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर वहां पहुंच झोले में लेकर शराब बेच रहे सुभाष यादव निवासी बनुआडीह को हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से 14 शीशी अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह पटैला बाजार से मदनलाल गौतम निवासी कलापुर खेतासराय को हिरासत में लिया गया। उसके झोले से 12 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की गई। दोनों को आबकारी एक्ट में निरुद्ध कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.