मेरठ, मई 29 -- मोदीपुरम। भारत सरकार की योजना विकसित कृषि संकल्प अभियान का गुरुवार से शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के 26 वैज्ञानिक 12 टीमों में मेरठ और मुजफ्फरनगर के डेढ़ लाख किसानों से संवाद कर उन्हें कृषि की आधुनिकतम तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दोनों जिलों के लगभग 22 विकास खण्डों व 270 गांवों के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के साथ नवीन कृषि तकनीकों व कृषि विकास पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। कृषि प्रणाली संस्थान के वैज्ञानिक किसानों को समेकित, जैविक व प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, समसामयिक फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर वैज्ञानिक आधुनिकतम जानकारी साझा करेंगे। बताया कि 1 जून को दबथुआ गांव में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.