पाकुड़, अप्रैल 6 -- जिला परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। ​जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 42 वाहनों की सघन तलाशी ली। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों के मालिकों पर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 24,950 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ​परिवहन विभाग ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेग...