लखीसराय, अप्रैल 17 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना के लिए विभिन्न 26 वार्डों में प्रतिनियुक्त प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण सलेमपुर स्थित नव निर्मित दूसरी मंजिल के हॉल में गुरुवार को शुरू हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित, प्रखंड के नोडल पदाधिकारी कुमार गौरव, प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रोहित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। जेई अभिषेक कुमार, प्रधान सहायक प्रिंस कुमार, हेमंत कुमार और अन्य कर्मियों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- जनगनाना को लेकर प्रसिक्षण का कार्य शुरू मास्टर प्रशिक्षकों में इंद्रदेव साह, संजय शर्मा, रंजीत कुमार, ग...