देवघर, मार्च 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। 29 मार्च रविवार से 31 मार्च तक संत जेवियर स्कूल साहिबगंज में 26 वां झारखंड जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बास्केटबॉल जिला अध्यक्ष गोपा पाठक एवं सचिव संजय मालवीय की देखरेख में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और आने जाने की व्यवस्था की गई, साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं के साथ साहिबगंज के लिए रवाना किया गया। देवघर जिले से चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक (कैप्टन), सृजन, शिवांश, श्रेष्ठ, शुभ, सोनू, अंशु एवं सूर्यांश शामिल हैं। शुभकामनाएं देने वालों में छोटी मालवीय, मयूरी गुप्ता, मलई सरकार, आशीष चक्रवर्ती व प्रीतम सहित अन्य शामिल हैं। खिलाड़ियों की टीम मैनेजर अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में साहिबगंज गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...