26 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध मौत, आरोपी पति हिरासत में
अररिया, अप्रैल 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 बीबीगंज में सोमवार की रात्रि मायके आई 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका मुन्नी कुमारी तामगंज निवासी कपिल देव शर्मा की बेटी थी। मुन्नी का पति रूपेश राय मुजफ्फरपुर के औराही प्रखंड का रहने वाला है। घटना के बाद मृतका के मायके बीबीगंज में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की एवं पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तामगंज निवासी कपिल देव शर्मा की बेटी मुन्नी कुमारी एक सप्ताह पूर्व अपने भाई की शादी में शामिल होने अपने पति रूपेश राय एवं बच्चों के साथ गांव आई थी। यह भी पढ़ें- खडगपुर से संदिग्ध स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.