26 लीटर शराब की जब्त, तस्कर फरार
अररिया, जून 29 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के सिसुवा नहर के समीप छापेमारी अभियान चलाकर 26 लीटर नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल की हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से पुलिस को चकमा देकर तस्कर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर शराब लेकर तस्कर नेपाल से बॉर्डर के रास्ते नरपतगंज की ओर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने सिसुवा नहर के समीप बाइक रोककर तलाशी लेना चाहा जहा तस्कर शराब छोड़कर बाइक लेकर भागने में सफल रहे जब्त शराब को पुलिस के द्वारा थाना लाकर जांच किया गया जहां पर अलग-अलग ब्रांड का 26 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 26 लीटर नेपाली शराब बरामद मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.