26 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी पुलिस ने वार्ड 22 में छापेमारी कर 26 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन चेकिंग के दौरान जागवती के घर पहुंचे। वहां दुकान के बाहर लोगों की भीड़ देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि एक महिला घर के अंदर चली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 वर्षीय हीरा देवी पत्नी दिनेश कोली और 59 वर्षीय जागवती देवी पत्नी स्व. अंगन लाल के कब्जे से 52 पाउच कच्ची शराब बरामद किए। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 26 लीटर बताई गई। यह भी पढ़ें- फर्श के नीचे गाड़े ड्रमों से मिला कच्ची शराब का जखीरा पुलिस ने मौके पर दो पाउचों से नमूना लेकर शेष 50 पाउच सील कर कब्जे में ले लिए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.