श्रावस्ती, मार्च 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले के 26 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को स्वीकृति पत्र दिया गया और खाते में एक एक लाख की पहली किस्त भेजी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र एवं जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के 26 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी एक लाख की प्रथम किस्त दी गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर पालिका परिषद भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने भी लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा व सुना। दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रध...