लखनऊ, जून 23 -- प्रदेश भर में 26.26 लाख वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। हालांकि, इनमें से कितनों के पास विद्युत सुरक्षा की वैध एनओसी है, इसकी जानकारी निदेशालय स्तर पर नहीं है। यही नहीं, एनओसी भले ही तीन साल के लिए जारी होती हो, लेकिन उसके बाद उसके पुनरीक्षित एनओसी के बारे में न तो विद्युत सुरक्षा निदेशालय ही मुस्तैद दिखता है और न ही बिजली वितरण इकाइयां। यह भी पढ़ें- घरेलू को वाणिज्यिक कनेक्शन में बदलने से पहले विद्युत सुरक्षा की एनओसी हो अनिवार्यघटनाक्रम का संज्ञान अलीगंज में घटी दुर्घटना के बाद प्रदेश भर के वाणिजिक बिजली कनेक्शनों की दस्तावेजों पर पड़ताल शुरू हुई। इसमें पाया गया कि प्रदेश भर में लगभग 26.26 लाख वाणिज्यिक कनेक्शन धारक हैं। इन्होंने कुल 75.88 लाख किलोवॉट का लोड स्वीकृत करवाया हुआ है। ऐसे सभी कनेक्शन धारकों को विद्युत सुरक्षा निदेशा...