बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम) ग्राम पंचायत बबेरू में हुए 37 लाख के घोटाले में जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सचिव अरविंद कुमार निलंबित कर दिए गए। वहीं कंसल्टिंग इंजीनियर अनिल सिंह के खिलाफ बर्खास्तगी के निर्देश दिए गए। बीडीओ गरिमा अग्रवाल को हटा कमासिन के बीडीओ ओपी द्विवेदी को बबेरू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 26 लाख का भुगतान जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के करीब 13 साल से जमे डीपीएम बंश बहादुर द्वारा किया गया है। इस पैसे से कामन सर्विस सेंटर, पीएलसी सेंटर का निर्माण होना है। 26 लाख के भुगतान को लेकर चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक पंचायत परवेज आलम खां ने उनकी भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, शिकायत डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.