प्रयागराज, मार्च 29 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की प्रयागराज यूनिट ने शनिवार को तस्कर विकाश पाल को नैनी से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की एक हुंडई औरा कार, एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विकाश पाल पुत्र रामअवतार पाल निवासी सैदपुर थाना करेली को नैनी क्षेत्र में अरैल बांध रोड से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कौशाम्बी निवासी एक व्यक्ति ने कार में गांजा रखकर सप्लाई के लिए दिया था। कार की नंबर प्लेट भी उसी ने हटाई थी। वह माल को कोरांव क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। इस संबंध में थाना नैनी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई में एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज के प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.