मऊ, फरवरी 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के अरैला गांव में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गांव में स्थित पुरानी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हो चुकी इमारत के स्थान पर 26 लाख की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह निर्माण कार्य शिक्षा विभाग की ओर से कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। गांव में स्थित विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था। दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी थीं और बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था। ऐसी स्थिति में बच्चों को बैठकर पढ़ने में परेशानी होती थी और किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसे लेकर ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। अंतत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.