चंदौली, मार्च 23 -- नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहनी मोहन मिश्र 26 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर नियामताबाद पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं किसानों से संवाद कर समस्याओं को सुनेंगे। प्रवास के दौरान उनका मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहेगा। कार्यक्रम के तहत जिला कार्यकारिणी एवं खंड स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ नियामताबाद गांव में बैठक करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.