मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- पुरकाजी। क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज द्वारा 26 मार्च को ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ताहिर अंसारी ने दी। ताहिर अंसारी गांव बरला में डॉ. असजद अंसारी के आवास पर पहुंचे, जहां एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। ताहिर अंसारी ने बताया कि 26 मार्च को चरथावल स्थित उनके आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. असजद अंसारी, वसीम अहमद, कय्यूम अंसारी, तनवीर आलम, मोहम्मद इस्तकार, फरमा...