अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या आएंगे। पूर्व सीएम रामलला का दर्शन- पूजन करेंगे। वे हवाई जहाज से दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेंगे। यहां से अयोध्या हनुमानगढ़ी दर्शन करेंगे। उसके बाद राम मंदिर और कनक भवन में दर्शन- पूजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे हवाई अड्डे पर जिले के प्रमुख कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री का जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में स्वागत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...