26 मार्च को बाबा मटेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सहरसा, मार्च 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत कांठो स्थित बाबा मटेश्वर मंदिर प्रांगण में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हर्ष यदुवंशी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मार्च को प्रातः 8 बजे बाबा मटेश्वर मंदिर परिसर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं प्रखंड बनमा ईटहरी के महारस स्थित मां कात्यायनी मंदिर से भी सुबह 10 बजे शोभायात्रा आगे बढ़ेगी।बैठक के दौरान युवा क्रांति के राष्ट्रीय संरक्षक खगेश कुमार ने शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.