हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 26 मार्च को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से गांधी भवन में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह के अनुसार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 10 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा तथा कौशल विकास से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित कंपनियों में आवेदन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर स्थल पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.