रामपुर, जुलाई 25 -- स्वार। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें पेंशन, राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, आवास समेत अन्य समस्याओं से संबंधित मामले शामिल रहे। कुछ संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्या ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न की शिकायतें सबसे अधिक, 10 दिन में निस्तारण के निर्देश के...