नई दिल्ली, मई 17 -- Ronini Acharya on PM Modi: राष्ट्रीय जनता दल सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया है। नीदरलैंड्स में दिए गए उनके एक भाषण पर रोहिणी आचार्या ने पीएम को अपने देश की स्थिति पर ध्यान देने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि अपने देश की गरीबी को नजरअंदाज कर प्रधानमंत्री दुनिया को गरीबी के संकट से आगाह करा रहे हैं। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर पीएम की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश पर तो संकट 26 मई , 2014 से ही मंडराना प्रारंभ हो गया था और आज संकट की स्थिति भयावह और विकराल रूप धारण कर महासंकट में तब्दील हो चुकी है। आपकी कृपा से देश में गरीबी का आलम तो कुछ ऐसा है कि देश के 81.35 करोड़ लोग महीने में मिलने वाले 5 पाँच किलो राशन के भर...