पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।ओरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को धूप और उमस से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसानों को काफी राहत मिली। किसान मक्का की तैयारी एवं सुखाने में तेजी से जुट गए हैं। बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने के कारण धूप छांव लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई एवं 23 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 मई , 22 मई, 24 मई एवं 25 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट में तेज हवा बहने,मेघा गर्जन एवं ब्रजपात होने की संभावना बनी रहती है। यह भी पढ़ें- बिहार के 5 जिलों में कल हीट वेव का रेड अलर्ट, पटना में आंधी-बारिश के आसार; देखें मौसम पूर्वानुमान बुधवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ...