बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के द्वारा 26 फरवरी तक नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दिया जाएगा। उचित दर दुकानों पर राशन वितरण की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। आधार से वंचित लाभार्थियों को ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाएगा। सपा ने बैठक में की एसआईआर की समीक्षा बागपत। शुक्रवार को बागपत के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें एसआईआर की समीक्षा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नए वोट बनवाने के दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.