बक्सर, फरवरी 16 -- बक्सर, हिप्र। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। बताया कि 26 फरवरी तक जिला अंतर्गत पंचायतवार कैंप आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ को सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए आमजनों से परिवाद पत्र प्राप्त करने, यथा सम्भव त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वहीं सरकारी जमीन उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित नहीं करने के कारण दोनों अनुमंडल के डीसीएलआर को शोकॉज किया गया। ई-मापी अभियान अंतर्गत लंबित मामलों का नियमानुसार शत प्रतिशत निष्पादन करने को कहा गया। वहीं दाखिल-खारिज में सबसे अधिक मामले अंचल इटाढ़ी व राजपुर में 75 दिन से अधिक वाले ज्यादा मामलें लंबित है। उक्त लंबित मामलों का निष्पादन तीन दिनों में करने का निर्देश दिया। ई-मापी में...