मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- सकरा। परशुराम धाम बघनगरी स्थित अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के प्रधान कार्यालय में रविवार को संस्थापक अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 23 फरवरी को ब्रह्मर्षि सम्मेलन और 26 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम पर चर्चा की गई। युवा अध्यक्ष डॉक्टर अनमोल मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मर्षि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जगहों से लोग भाग लेंगे। इस मौके पर गणेश राय, शिवचंद्र शर्मा, शिव कुमार ठाकुर, उमाशंकर मिश्रा, राजेश ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, रामप्रसाद पांडे, अमरेंद्र ठाकुर, श्याम किशोर मिश्रा, शंभू मिश्रा, मुक्तेश्वर सिंह, हरेंद्र ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.