मिर्जापुर, मार्च 12 -- मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की गुरुवार प्रथम पाली में जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। 10वीं में कृषि एवं 12वीं के कंप्यूटर के पेपर में 26 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से तौबा कर लिया। परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 525 रही, जबकि 499 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषय का इम्तिहान दिया। दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट के छात्रों का संस्कृत विषय की परीक्षा होगा। इसी के साथ कुल 16 दिनों तक चली माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं का समापन भी हो गया। परीक्षा के समापन के बाद जिल के शिक्षा विभाग के अधिकारी ही नहीं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। अब 18 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल...