26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
हरदोई, जुलाई 31 -- सांडी। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने 26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सहायिकाओं से क्षेत्र के कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 29 रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अस्मिता सेन ने की, जबकि संचालन सुपरवाइजर संध्या यादव ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ अस्मिता सेन, सीडीपीओ रीता बाजपेई तथा ब्लॉक प्रशासक के प्रतिनिधि मनोज दीक्षित ने संयुक्त रूप से लड़ैतापुरवा की मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.