नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 26 नवंबर को इस अपडेटेड MPV को रिवील करने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यह भारत की पहली ऐसी पैसेंजर कार बन सकती है, जो 85 पर्सेंट तक इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को सपोर्ट करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके फाइनल स्पेसिफिकेशन को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।नए डिजाइन के साथ आएगी इनोवा हाइक्रॉस नई इनोवा हाइक्रॉस के एक्सटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट प्रोफाइल में देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो के मुताबिक इसमें नई टोयोटा हाइलक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन मिल सकता है। इसमें पहले से स्लिम हेडलैंप, दोनों लाइट क...