मऊ, सितम्बर 30 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में बीआरसी गाढ़ा पर दिव्यांग बच्चों की पैरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए अलग-अलग दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का मेडिकल बोर्ड द्वारा नामित डाक्टर द्वारा 26 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण तथा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके तहत 2000 रुपए स्टाइपेंड, 6000 रुपए एस्कार्ट एलाउंस तथा ट्राई साइकिल , व्हील चेयर , सीपी चेयर, कैलीपर, श्रवण यंत्र,ब्रेल स्लेट, ब्रेल बुक्स, छड़ी, बैसाखी आदि नि:शुल्क प्रदान की जाती है। हम सबका दायित्व है कि दिव्यांग बच्चों में छिपी , अंतर्निहित शक्तियों ,उ...