फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में महज 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में तीन इनामी बदमाश, एक हिस्ट्रीशीटर और वाहन चोरी गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 उद्घोषित अपराधियों और पांच जमानत तुड़वाने वाले आरोपियों को भी पकड़ा गया है। महिला सुरक्षा के लिए 50 स्थानों को हॉटस्पॉट चिन्हित कर 28 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साइबर अपराध, गोकशी, नशा, लूट और चोरी पर...