रामपुर, जून 23 -- राजस्व अभिलेखों को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जनपद में 26 जून तक विशेष अंश निर्धारण एवं त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण संशोधन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उन सभी खातेदारों एवं सहखातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी, जिनमें अब तक अंश निर्धारित नहीं हुआ है। साथ ही पूर्व में किए गए त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण के संशोधन की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान प्रत्येक राजस्व ग्राम में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा खुली बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ऐसे खातेदारों एवं सहखातेदारों को आमंत्रित किया जाएगा, जिनके भूमि अभिलेखों में अंश निर्धारण शेष है अथवा पूर्व में किए गए अंश निर्धारण में किसी प्रकार की त्रुटि ह...