26 जून को होगा मेधावियों का सम्मान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़। शहर के चिलबिला स्थित धर्मशाला में रविवार को उमरवैश्य समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभा के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष गुलाबचंद्र उमरवैश्य ने कहा कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 26 जून को किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का आवेदन जमा कराया जा रहा है। संगठन के जवाहरलाल, रमेशचंद्र, विजय कुमार, कुष्ण कुमार, श्याम, नारायणदास आदि को 15 जून तक सभी आवेदन को जमा कर सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.