नैनीताल, जून 17 -- नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम कमेटी ने चांद दिखाई देने के बाद मुहर्रम के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। कमेटी के अनुसार 16 जून को मुहर्रम का चांद नजर आने के बाद, बुधवार से नए इस्लामी वर्ष और मुहर्रम की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष यौमे आशूरा 26 जून को मनाया जाएगा।मुहर्रम कमेटी की बैठक अध्यक्ष नाजिम बक्श की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई। कमेटी ने बताया कि 17 जून को मुहर्रम की पहली तारीख पर दोपहर बाद नमाज-ए-जोहर कर्बला सुखाताल में परचम कुशाई की जाएगी। 23 जून को मुहर्रम की सातवीं तारीख पर रजा क्लब में जुलूस-ए-अलम और महफिल-ए-जिक्र-ए-हुसैन का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की शुरुआत होते मजलिसों का दौर शुरू 25 जून को नौवीं मुहर्रम पर सुबह आम लंगर (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शहादत की रात ताजियों का जुलूस अपने निर्ध...