भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बताया है कि 22-26 जुलाई तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। साथ ही जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 70-80 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में 10-15 किमी/घंटा की गति से पूरबा हवा चलने का अनुमान है। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ...