26 जुलाई को मेगा रेल ब्लॉक : जसीडीह-देवघर समेत कई रूटों पर मेमू ट्रेनों के पहिए थमेंगे
देवघर, जुलाई 25 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आसनसोल रेल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार 26 जुलाई को विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जसीडीह, देवघर, झाझा, आसनसोल, अंडाल और बर्द्धमान रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने चार मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ तीन ट्रेनों का आंशिक परिचालन करने का निर्णय लिया है। इससे खासकर दैनिक यात्रियों और श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。
ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 63505 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, 63508 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू, 63298 झाझा-देवघर मेमू तथा 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू का परिचालन 26 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगा। वहीं 63509 बर्द्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.