सासाराम, जुलाई 22 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पात्र परिवारों के नए राशन कार्ड बनाने को लेकर बुधवार को बीडीओ सुश्री शेफाली ने सभी पंचायतों के मुखियाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार राशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को आवेदन के लिए प्रेरित करें। बीडीओ ने बताया कि 26 जुलाई को प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवारों की सहायता की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पांच अगस्त तक करें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन: बीएसओ जिन परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन पहुंचकर आवेदन कर सकते है...