26 जुलाई को जारी होंगे ऑफर लेटर, 29 और 30 जुलाई को होंगे प्रवेश
सहारनपुर, जुलाई 24 -- मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 26 जुलाई को ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर जारी होंगे, उन्हें 27 और 28 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में पहुंचकर ऑफर लेटर जमा कराने होंगे। इसके बाद 29 और 30 जुलाई को संबंधित महाविद्यालय या संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ऑफर लेटर, ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र (रजिस्ट्रेशन फॉर्म) और आवश्यक मूल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों को संशोधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.