26 जुलाई की रात से कठकुइया रेलवे स्टेशन पर रुकेगी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
कुशीनगर, जुलाई 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। गोरखपुर से पटना जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव अब कठकुईया रेलवे स्टेशन पर भी होगा। 26 जुलाई दिन रविवार की रात्रि 9 बजकर 21 मिनट पर पटना की ओर से आने वाली गाड़ी संख्या 15079 का स्वागत कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे व पडरौना विधायक मनीष जायसवाल करेंगे। ट्रेन रुकने के बाद पुनः अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना होगी।
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचय पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15079 व 15080 गोरखपुर-थावे रूट होकर गोरखपुर से पटना व पटना से गोरखपुर तक आती व जाती है। प्रतिदिन चलने वाली यह ट्रेन इस रूट के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है। यह ट्रेन पडरौना के बाद सीधे दुदही रुकती है। इस बीच के गांवों में पड़ने वाले यात्रियों को या तो पडरौना या फिर दुदही जाना होता है। कठकुईया बाजार भाजपा मंडल पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.