लातेहार, जनवरी 23 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगड़ा गांव में आगामी 26 जनवरी के अवसर पर सेरेंगड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट सेरेंगड़ा मैदान,टावर के पीछे आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को सुबह 9 बजे मैदान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3500 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

हि...