पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण में 26 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। 26 अक्टूबर को कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ,जिसमें 26 छात्र-छात्राएं का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है। मंगलवार को डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं भारतीय कला,साहित्य व विरासत,वनस्पति व जीव,भारत के स्मारक व मंदिर,फिलैटेली का विकास,भारत के प्रसिद्ध व्यक्तित्व पर डाक टिकटों की सहायता से प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। चयनित विद्यार्थियों को डाक विभाग की ओर से श्रेष्ठता के आधार पर 6 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...