26 घंटे से बिजली गुल रहने से उपभोक्ता हुए बेहाल
खगडि़या, जून 18 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के रानी सकरपुरा पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 26 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली सेवा बाधित रहने से उपभोक्ताओं की हालत गुरुवार को खराब हो गई है। लोग पंखा, कूलर और अन्य साधनों के बिना परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों का काम करने का तरीका बेहद उदासीन है। जब भी बिजली गुल होती है, कर्मचारी देर से क्षेत्र में पहुँचते हैं और समस्या पर केवल लीपापोती कर लौट जाते हैं। समय पर काम शुरू हो जाए तो उपभोक्ताओं को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़े। यह भी पढ़ें- बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता आक्रोशितग्रामीणों की चिंताएँ पंचायत और क्षेत्र के उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, फिर भी सबसे अधिक दिक्कत इन्हीं इलाकों में होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.