जौनपुर, मई 22 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासीन गांव में खंभा और तार लगाने के विवाद में बुधवार को हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब 26 घंटे के बाद ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर माने। परिजनों का कहना था कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। कमासीन गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान 55 वर्षीय मानिक चंद यादव की बुधवार को दिन में करीब 10 बजे हुई मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया, जिसके कारण शव लगभग 26 घंटे तक घर पर ही ...