चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में हावड़ा-जुनागढ़ के बीच चलने वाली इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन का लेटलतीफी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को 12872 जुनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर में करीब 26 घंटे देरी से पहुंची, वहीं ट्रेन के लेटलतीफी और रैक के अभाव के कारण बुधवार को 12871 हावड़ा जुनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया। बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस पिछले लंबे समय से घंटों देरी से चल रही थी, दिन के करीब 11 बजे चक्रधरपुर से होकर गुजरने वाली हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन शाम में आने लगी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थिति ऐसी हो गई कि आज की ट्रेन दूसरे दिन आने लगी। वहीं ट्रेन के लगातार लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का...