अररिया, जून 9 -- जोगबनी, हिप्र नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती मोरंग जिला अंतर्गत उर्लाबारी नगरपालिका वार्ड 7 स्थित गोलचौक से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय उर्लाबारी मोरंग के पुलिस टीम के अुनसार प् मोटरसाइकिल की जांच के दौरान चालक उर्लाबारी-6 निवासी 29 वर्षीय केशव श्रेष्ठ के पास से 24 ग्राम 720 मिलीग्राम तथा पीछे बैठे उर्लाबारी-5 निवासी 24 वर्षीय निरचल गुरुङ के पास से एक ग्राम 400 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। बताया गया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 26 ग्राम ब्राउन शुगर सहित बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...