बलिया, जून 17 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार की तड़के छह वाहनों के साथ 26 गोवंशीय पशुओं के साथ दो आरोपियों के अलावा एक बाल अपचारी को वैना रेलवे क्रॉसिंग और माल्देपुर पीपा पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पशु तस्करों की गिरफ्तारी थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि पशु तस्कर छह वाहनों पर गोवंशीय पशुओं को लादकर सागरपाली क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही फेफना पुलिस और एसओजी टीम ने वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहनों से 17 गाय तथा नौ बछड़ा-बछिया समेत कुल 26 गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस के अनुसार मौके से दुबहड़ थाना क्षेत्र के बेयासी निवासी शनि अंसारी के साथ ही एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया...