जामताड़ा, अप्रैल 4 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के कालीपहाड़ी समेत कुल 26 गांव में शनिवार को नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने नारायणपुर प्रखंड के कालीपहाड़ी, सबनपुर, बुधूडीह, चरकपानी, डोकीडीह, भगवानपुर, पहाड़पुर, नारोडीह, भैयाडीह, कठडाबर, लखनपुर, दक्षिणीडीह, जंगलपुर गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण का फायदे बताकर टीका दिया। जिसमें एएनएम ने उक्त टीकाकरण शिविर में ओपीभी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीडी बूस्टर आदि का टीका दिया। इसके पश्चात एएनएम ने गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन की विधि अपनाने को लेकर उन्हें जागरुक कर परिवार नियोजन के अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन...