लखीसराय, जुलाई 19 -- सूर्यगढ़ा। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अन्तर्गत जिला कमेटी-लखीसराय का छठा जिला सम्मेलन आगामी 26जुलाई को नगर परिषद के शिवदुगाॅ महावीर मंदिर के विवाह भवन हाल में होगा।सम्मेलन के लिए गठित स्वागत समिति के महामंत्री विकास कुमार ने बताया कि इसका उद्घाटन ऐटक बिहार के राज्याध्यक्ष कॉ गजफ्फर नकाब करेंगे। सम्मेलन में नये सत्र के लिये पदाधिकारियों का भी चुनाव कराया जाएगा। तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...