रुडकी, जुलाई 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से किसानों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 26 जुलाई को मानकपुर आदमपुर गांव में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर दोपहर 1 बजे शुरू होगी। महापंचायत में जिलेभर से किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, कृषि नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर नीति तथा घरेलू बिजली कनेक्शनों पर लगाए गए सरचार्ज को पूरी तरह माफ करने की मांग पर भी चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...