26 को महाअष्टमी, 27 को मनेगी रामनवमी
बलिया, मार्च 24 -- बलिया। डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि 26 मार्च यानि गुरुवार को तथा नवमी यानि रामनवमी 27 मार्च को मनाई जायेगी। बताया कि इस बार नवरात्र नौ दिनी है। बताया कि दुर्गा अष्टमी पूजन के समय देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि प्रथम और अंतिम दिन व्रत रखने वाले देवी भक्त अष्टमी का व्रत 26 मार्च को रखेंगे। बताया कि मातारानी के पूजन के लिए कलश स्थापना भी अष्टमी तिथि को सूर्यास्त के बाद रखकर पूजन किया जायेगा। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्त 28 मार्च को सुबह 10 बजे के बाद पारण कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.