गिरडीह, अप्रैल 6 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज स्थित साहू धर्मशाला में रविवार को साहू समाज नगर समिति, मिर्जागंज के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक हुई। बैठक में 26 अप्रैल को दानवीर भामाशाह की जयंती भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, जमशेदपुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, बड़कागांव की पूर्व विधायक श्रीमती अंबा प्रसाद साहू एवं कोडरमा की नेत्री श्रीमती शालिनी गुप्ता की उपस्थिति प्रस्तावित है। वहीं, विशिष्ट अतिथि क...